पिपरा बाजार/कुशीनगर। ग्राम सभा जंगल नाहर छपरा के टोला इनरही निवासी मुकेश कुशवाहा पुत्र अनिरुद्ध कुशवाहा ने भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुम्बई में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर चयनित होकर क्षेत्र तथा जिले का मान बढ़ाया है।बताते चलें कि मुकेश के पिता जी गांव में खेती का कार्य करते है लेकिन बच्चों के पढ़ाई में कोई भी कमी नही की जिसके परिणामस्वरूप इनके बड़े पुत्र राजन कुशवाहा एम बी बी एस करने के पश्चात देवरिया में कार्यरत हैं तथा दूसरे पुत्र रंजीत कुशवाहा इण्डेन ऑयल में इंजीनियर के पद पर सेवा दे रहे हैं,तो तीसरे पुत्र ने भी सफलता का मिशाल पेश करते हुए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में ऑल इंडिया नौवें रैंक को प्राप्त किया है।मुकेश से सफलता के बारे में बात करने पर उन्होंने इसका श्रेय माता पिता का आशीर्वाद खुद का परिश्रम तथा हरिन्द्र कुशवाहा के मार्गदर्शन को दिया।वैज्ञानिक मुकेश कुशवाहा के प्रथम आगमन पर बड़े ही गर्मजोशी से सम्मान किया गया।
सम्मान के क्रम में कैबिनेट मंत्री,सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा,ग्राम प्रधान रामप्रताप कुशवाहा,एडवोकेट अरविंद कुशवाहा, डॉ प्रहलाद कुशवाहा,शिक्षक श्री हरिंद्र कुशवाहा,राधेश्याम कुशवाहा, कृष्णानन्द कुशवाहा,घनश्याम गोंड तथा उनके पिता अनिरुद्ध कुशवाहा ने माला पहनाकर तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।सम्मान पाकर वैज्ञानिक मुकेश कुशवाहा भावविभोर हो गए।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…