कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया विकास खण्ड फजिलनगर के ग्राम मटहिनिया दुबे में एक सेमर का पेड़ विवाद की जड़ बना हुआ है जिसके चलते गांव वालों का आवागमन बाधित है ग्राम निवासी रंजय कुमार द्विवेदी ने इस पेड़ को कटवाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई है जिसको काटने के लिए उपजिलाधिकारी ने भी आदेशित कर दिया है लेकिन कुछ अवांछित लोगो के चलते पेड़ कट नही पा रहाl गांव वालों के लिए यह पेड़ मुसीबत बना है क्योकि पेड़ गांव के मुख्यमार्ग पर स्थित है गांव में जाने वाली बिजली भी इसी से हो कर जाती है पेड़ हरा होने की वजह से बारिश के मौसम में खतरा बन रहता है गांव में ट्रैक्टर ट्राली और भारी वाहन नही जा पाता है इससे गांव वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
इस मामले में बन विभाग के कर्मचारी भी मौन धारण किये हुए है ।
कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सलेमगढ़ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा…
बारिश ने बिगाड़ा मेले का मिजाज, उत्साहित बच्चों में हुई निराशा खड्डा, कुशीनगर। विकास…
आपके लिए और..- 10 घंटे में 17 बार जाम! सलेमगढ़ में विकास की...…