हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर लावारिस हालत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. राहगीरों की सूचना पर मुहाना पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को तड़के स्थानीय नगर के कप्तानगंज चौराहे पर एकचालीस वर्षीय अज्ञात युवक का शव दिखा,जिसके बाद सनसनी फैल गई। देखने से प्रतीत होता है कि सर और पैर पर गम्भीर चोट लगा है या मार कर कही से ला कर फेक दिया गया हो। राहगीरों की सूचना पर मुहाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…