News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: नदी में अधेड़ की लाश मिलने से फैली सनसनी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Dec 14, 2021  |  4:11 PM

884 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नदी में अधेड़ की लाश मिलने से फैली सनसनी
  • मृतक की नहीं हो पाई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर । कसया थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया माधोपुर पूरब टोला में मंगलवार की सुबह बांडी नदी में एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति की लाश पड़ी हुई शौच करने गये ग्रामीणों ने देखी तथा इसकी सूचना प्रधान प्रतिनिधि को दी।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

मिली जानकारी के अनुसार उक्त नदी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की अर्द्धनग्न अवस्था में लाश देखकर शोर मचाया,लाश बाड़ी नदी में पेट के बल उतरा रही थी।प्रधान प्रतिनिधि को इस घटना की जानकारी हुई। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुशवाहा ने कसया थानाध्यक्ष को दूरभाष पर सुचित किया जिसपर क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय,एस.एच.ओ अनिल उपाध्याय ने मय फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंच कर लाश को नदी से बाहर निकलवाया।वृद्ध की उम्र 75- 80 वर्ष के आसपास है।अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है वहा एकत्रित दो तीन गावो के लोगों से पुछने पर जानकारी मिली कि मृतक इस क्षेत्र का नही है।दो थानो कसया और कुबेरनाथ के चक्कर में लगभग एक घंटे के विचार विमर्श के बाद कसया थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस दौरान एसआई नंदलाल यादव,कॉन्स्टेबल बहादुर सिंह,कॉन्स्टेबल श्रीकृष्ण पांडेय,कॉन्स्टेबल संदीप सिंह यादव समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking