हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर दो वर्ष से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देकर मुकरने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक व महिला आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
सोमवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक युवती ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर आरोप लगाया है कि पडरौना कोतवाली के क्षेत्र के एक युवक की बहन की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के मेरे गांव में बगल में हुई है। जिससे वह हमेशा आता जाता रहा है। जब मैं एक दिन शौच के लिए निकाली तो वह पीछे लगा रहा और गन्ने के खेत में खींच कर मेरे साथ बलात्कार किया जिससे मैं चिल्लाने लगी और घर शिकायत करने की बात कही तो वह कहा की अगर तुम किसी से कहोगी तो तुम्हारी हत्या कर दूंगा डर के मारे घटना अपने परिवार को नहीं बताई। दूसरे दिन जब शौच के लिए निकली तो वह पीछे पीछे पहुंचकर गन्ने के खेत में ले गया और झांसा देकर लालच दिया कि मैं तुमसे शादी करूंगा जिससे वह उसके झांसे मैं आ गई और मुझसे रोज शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह रोज शादी का झांसा देता रहा। कुछ दिनों बाद वह विदेश जाने की बात का कह वापस आऊंगा तो शादी करुगा।अब जब वह वापस आया है तो मैं शादी की बात कही तो वह शादी करने से इन्कार कर दिया । युवती ने जीवन मर्यादा को देखते हुए पुलिस अधीक्षक और महिला आयोग को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…