News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 30, 2025  |  6:50 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के दक्षिण नहर रोड पर किराये के मकान मे अपने बच्चे के साथ रह रही महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति मे मिला। मृतका की पहचान रंभा देवी पत्नी गोविंद, मूल निवासी सिसवा बाजार, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

सूत्रों के अनुसार, महिला पिछले कुछ समय से अपने डेढ़ वर्षीय बेटे और 10 वर्षीय बहन की बेटी के साथ किराए पर रह रही थी। महिला का पति गोविंद प्राइवेट वाहन चालक हैं और मारुति वैन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता हैं। घटना के समय वह किसी सवारी को लेकर दो दिन पूर्व घर से बाहर गए हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंभा देवी अपने पति की दूसरी पत्नी थीं। पहले विवाह से गोविंद को तीन संतानें हैं, जबकि मृतका से एक बेटा है। रितिका के साथ रह रही मृतका के बहन की बेटी के पढ़ कर आने पर बाहर से बंद दरवाजा खोले जाने पर अंदर मृतका का बेटा रो रहा था और बगल में लाश पड़ी हुई थी। बच्ची के शोर सुनकर पहुचे लोगो ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, तो अंदर महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला।

खबर लिखे जाने तक मौके पर कसया सीओ कुन्दन सिंह,हाटा थाना प्रभारी रामसहाय चौहान, तितला चौकी प्रभारी सी.बी. पाण्डेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे । पुलिस की जांच जारी है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking