News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर सोशल मीडिया सेल की पहल: जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल में साइबर अपराध से बचाव की क्लास

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 3, 2025  |  12:08 PM

216 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर सोशल मीडिया सेल की पहल: जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल में साइबर अपराध से बचाव की क्लास WhatsApp
Responsive image

 

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे “साइबर जागरूकता अभियान” के क्रम में बुधवार को सोशल मीडिया सेल व साइबर सेल टीम ने जेडीएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

बता दे कि कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में हे0का0 विरेन्द्र कुमार (सोशल मीडिया सेल), हे0का0 विजय कुमार चौधरी (साइबर सेल), का0 अखिलेश गुप्ता (साइबर सेल), का0 प्रशान्त मिश्रा (साइबर सेल) सहित टीम मौजूद रही।

टीम ने छात्रों को रोचक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट का सावधानी से इस्तेमाल ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। जागरूकता के क्रम में इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड से जुड़े फ्रॉड,ओएलएक्स और ऑनलाइन शॉपिंग से ठगी,यूपीआई व मोबाइल वालेट फ्रॉड,फेसबुक-इंस्टाग्राम-व्हाट्सऐप हैकिंग व हनीट्रैप
,बारकोड स्कैनिंग व बायोमैट्रिक धोखाधड़ी,फर्जी वेबसाइट, पॉलिसी, चिटफंड व लॉटरी के नाम पर ठगी,फोन कॉल व फर्जी एप्स के माध्यम से होने वाले अपराध के विषय में चर्चा करने के साथ इस अपराध से बचने के लिए हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दिया गया। छात्रों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी साइबर हेल्पलाइन 1930 और शिकायत दर्ज कराने के लिए आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in के बारे में भी अवगत कराया गया।
यहां उल्लेखनीय है कि जिले में हर माह के प्रथम बुधवार को विशेष साइबर जागरूकता अभियान आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य आमजन व छात्र-छात्राओं को बदलते दौर में साइबर अपराध से सुरक्षित रखना हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking