पडरौना/कुशीनगर। सोमवार को सपा के युवा नेता विजेन्द्रपाल यादव बबलू के नेतृत्व में सपाईयो ने नगर के जटहां चौक से महंगाई को लेकर व्यापारी चेतना यात्रा निकाला। जिसमे व्यापारी व आमजन भारी संख्या में शामिल रहे।
युवा नेता विजेन्द्रपाल यादव बबलू ने केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के खिलाफ नगर में व्यापारी चेतना यात्रा निकाला। यह यात्रा जटहां चौक से शुरू की गयी। यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद बालेश्वर यादव के द्वारा झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा जटहां चौक से शुरू होकर दरबार रोड, तिलक चौक, मेनबाजार रोड, सेंट्रल बैंक रोड, धर्मशाला रोड, मेडिकल चौक, फायर बिग्रेड रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, नौका टोला, बावली चौक, साहबगंज होते हुए कोतवाली रोड पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान युवा नेता श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकारों से आज हर वर्ग परेशान है। सरकार ने महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि व्यापारी व आमजन कराह रहा है। अब समय आ गया है कि जनता मोदी_योगी सरकार के खिलाफ एकजुट हो जाए और 2022 के चुनाव में उसे सत्ता से बेदखल कर सपा की सरकार बनाये। तभी जनता को राहत मिल सकेगा।
यात्रा में हैदर अली राइनी, प्रवेज भाई , क्यामुद्दीन हैदरी , चून्ने लारी , बजरंगी यादव, सचिन यादव, अखिलेश यादव, नंद किशोर, विजय, मो. कयूम, मारकंडेय यादव, कैसर जमाल टीटू, रूपेन्द्र यादव , सैफ लारी आदि शामिल रहे।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…