खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक के द्वारा सोशल प्लेटफार्म पर एक किशोरी के साथ तस्वीर पोस्ट करना भारी पड़ गया। मामला सामने आने पर लड़की की मां ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली किशोरी व दुसरे समुदाय के युवक के साथ नजदीकी का सोशल मिडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें गन्ने के खेत में एक युवक व लड़की के साथ फोटो दिख रहा है। आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट पर यह तस्वीर अपलोड होने के बाद वायरल हो गई।
लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गाँव के ही दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी आलमिनशेर के विरुद्ध छेड़छाड़ व आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…
तमकुहीराज, कुशीनगर ।श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तमकुहीराज नगर में इस वर्ष…