News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से की गई खाद्य पदार्थों की जांच

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2023  |  8:03 PM

180 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: फ़ूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से की गई खाद्य पदार्थों की जांच WhatsApp
Responsive image
  • कुल 34 नमूनो की जांच में 26 नमूने सही व 08 मानक के विपरीत मिले
  • खाद्य कारोबारकर्ताओं के लाइसेंस/पंजीकरण हेतु लिए गए आवेदन

 कुशीनगर।सहायक आयुक्त-(खाद्य)-।। प्रदीप कुमार ने बताया कि दिनांक 16 अगस्त 2023 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद कुशीनगर में खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा संचालित फूड सेफ्टी आॅन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जाॅच जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न स्थानों यथा छितौनी बाजार, पनियहवा व खड्डा में खाद्य पदार्थो के कुल-34 नमूनों की जाॅच की गयी। जाॅच में 26 नमूनों (मानक के अनुरूप) पाये गये तथा 08 नमूनें फेल पाये गये। जाॅच के दौरान खाद्य पदार्थो में मिलावट पहचानने के घरेलू तरीको को बताया गया एवं पैक्ड खाद्य पदार्थ खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

खाद्य पदार्थों के मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किया गया, जिसमें खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों मे लेबलिंग तथा न्यूट्रीशन व फोर्टीफिकेशन सम्बन्धित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गयी।

इस अवसर पर फूड सेफ्टी आॅन व्हील (सचल खाद्य प्रयोगशाला) की कार्यवाही में सहायक आयुक्त(खाद्य)-II प्रदीप कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव, अनूसेवक शैलेश कुमार व लैब टेक्नीसियन प्रीति चैबे सम्मिलित रहें। सहायक आयुक्त(खाद्य)-।। द्वारा बताया गया कि फूड सेफ्टी आॅन व्हील दिनांक 18.08.2023 तक प्रत्येक दिन सक्रिय रहकर सम्पूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं मौके पर खाद्य पदार्थो की जाॅच करेगी।

            सहायक आयुक्त खाद्य-।। ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए आवश्यक लाईसेंस/पंजीकरण कैम्प सब्जी मण्डी खड्डा में आयोजित किया गया। कैम्प के अन्तर्गत खाद्य पंजीकरण हेतु कुल-85 आवेदन प्राप्त हुए।

कैम्प में सहायक आयुक्त(खाद्य)-II प्रदीप कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार गोंड, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं बैजनाथ, संदीप मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया व खाद्य व्यापारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
ट्रक का सेल्फ चुराने वाले दो शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

कुशीनगर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तमकुहीराज…

मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking