कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । समाजवादी पार्टी जनपद कुशीनगर की मासिक बैठक शनिवार को सोहरौना स्थित लोहिया भवन पार्टी कार्यालय पर होगी । बैठक के पूर्व गांधी जयंती पर झंडा रोहण एव बिचार गोष्ठी भी होगा ।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार यादव के हवाले से उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी रमेश चन्द्र यादव ने बताया समाजवादी पार्टी जनपद कुशीनगर की मासिक बैठक शनिवार 2 अक्टूबर को होगी जिसमें पार्टी संगठन एव आगामी विधान सभा चुनाव पर चर्चा होगी । उन्होंने बताया कि मासिक बैठक के पूर्व 8 बजकर 30 मिनट पर गांधी जयंती पर ध्वजारोहण एव उनके चित्र पर माल्यार्पण होगा । जिला मीडिया प्रभारी ने विधायक / पूर्व विधायक , सांसद / पूर्व सांसद पार्टी जिला इकाई के सभी पदाधिकारी , सभी फ्रंटलो के अध्यक्ष , विधान सभा अध्यक्ष , विधान सभा प्रभारी , ब्लाँक अध्यक्ष आदि से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…