सुकरौली/कुशीनगर।राष्ट्रीय राजमार्ग 28 के हाटा कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ढांढा चौराहे के निकट सड़क पार कर रही छात्रा अंकू सिंह पुत्री निरंजन सिंह (उम्र 17 वर्ष),ग्राम जेवनरहा पिकअप की ठोकर से बुरी तरह घायल हो गई।जहाँ ईलाज के लिए मेडिकल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। छात्रा सुबह कोचिंग पढ़ने के बाद सड़क पार करते समय तेज़ रफ़्तार से आ रही पिकअप से ठोकर लगने के कारण बुरी तरह घायल हो गई।आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल बच्ची को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।जहाँ रास्ते मे उसकी मौत् हो गई।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम में भेजते हुए पिकअप को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है।
बता दें कि फोरलेन सड़क पर एक लेन पर सड़क मरम्मत कार्य पिछले कुछ दिनों से लगातार जारी है।जिससे एक ही लेन से गाडियो का आवागमन जारी है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…
सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…
न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…
बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…