News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर छात्र लामबंद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2021  |  4:41 PM

456 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर छात्र लामबंद

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय एसबीएम पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर गुरुवार को छात्र नेता बलिराम जायसवाल के नेतृत्व में छात्र नेताओ ने प्राचार्य को ज्ञापन देकर महाविद्यालय परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।सूचना पर पूर्व छात्र संघ राजन कुमार शुक्ल भी पहुंच छात्रों का समर्थन किया और प्राचार्य से अबिलम्ब चुनाव कराने की मांग की।

आपके लिए और..- तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे…...

उन्होंने कहाकि कुलपति ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव कराने के लिए स्वतंत्र है।इसके बाद भी प्राचार्य द्वारा मनमानी व हिलाहवाली किया जा रहा है। छात्र नेता बलिराम जायसवाल ने कहाकि महाविद्यालय प्रशासन चुनाव न कराकर छात्रों के अधिकारों का हनन कर रहा है।अब इसे और बर्दाश्त नही किया जाएगा।जब तक छात्र संघ चुनाव की घोषणा नही होगी तब तक यह धरना चलता रहेगा।

छात्र नेता रोहित शर्मा ने कहाकि इस बार छात्र संघ चुनाव को लेकर आर पार की लड़ाई होगी। धरना में नसीम अंसारी, शत्रुध्न यादव, राजकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, सलमान हुसैन, धीरज चौहान, शौर्यप्रताप सिंह, सोहराब अंसारी, दीपक ठाकुर, विवेक प्रताप सिंह, लिंकन पटेल, इरसाद अंसारी आदि छात्र नेता शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग
हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग

जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 प्रकरणों की सुनवाई, 08 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 प्रकरणों की सुनवाई, 08 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर । शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking