कसया/कुशीनगर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) जनपद इकाई की एक बैठक साखोपार में हुई। जिसमें सुधाकर उपाध्याय को कसया तहसील अध्यक्ष व विनोद तिवारी को महामन्त्री बनाये गए।
आयोजित बैठक में मुख्यअतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े कर्मयोगियों की समस्याओं की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी मिलने के इतने दिनों बाद भी पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं बना, तमाम सरकारें आई और गई लेकिन पत्रकारों के लिए कानून की बात किसी ने नहीं किया। श्री सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति देशभर में कानून बनाए जाने की मांग को लेकर अलख जगाए हुए है। श्री सिंह ने कहा कि पत्रकारों के मान सम्मान के लिए देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना नितांत आवश्यक है। इन सम्मेलनों के बाद देशभर के पत्रकार दिल्ली के जंतर मंतर पर जुटेंगे और अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे।जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष, तहसील महामन्त्री के अलावे उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, सचिव पप्पू राजभर, संदीप कुमार सिंह, संयुक्तमंत्री जयप्रकाश सैनी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा बनाये गए। तहसील इकाई विस्तार लिये श्री उपाध्याय जी को जिम्मेदारी दी गयी ।
नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन जिलाउपाध्यक्ष विजय कुमार राव ने किया। नई इकाई को जिलाकोषाध्यक्ष असफाक अंसारी, जिलाउपाध्यक्ष टुन टुन मिश्रा, चंद्रभूषण पाण्डेय, अभी प्रताप सिंह, विनय कुमार सिंह, जिला सचिव मन्तोष जायसवाल, तहसील अध्यक्ष पडरौना एहतेशाम जाफर, मुन्ना कुमार राय, ज्ञानचंद गोंड़, अब्दुल मजीद, आफताब आलम, विकास श्रीवास्तव, असलम अंसारी, संजय सिंह, श्याम बदन सहित आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…