News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: सर्विलांस पुलिस टीम को मिली सफलता, बीस लाख रुपये के 101 मोबाइल बरामद! गुम मोबाइल वापिस पाकर खुश हुए स्वामी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 3, 2023  |  2:42 PM

922 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सर्विलांस पुलिस टीम को मिली सफलता, बीस लाख रुपये के 101 मोबाइल बरामद! गुम मोबाइल वापिस पाकर खुश हुए स्वामी

कुशीनगर । सर्विलांस टीम कुशीनगर ने नए वर्ष में बड़ी सराहनीय कार्य करते हुए उन आम लोगो के चेहरे पर खुशियां लाई है, जिनका मोबाइल फोन पिछले वर्ष के महीनो में गुम हो गए थे। 101 मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग बीस लाख रुपये है। गुम हुए मोबाइल वापिस पाकर स्वामियों के चेहरे खिल उठे।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

सनद हो की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा जनता के खोये हुए मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर को गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में सर्विलांस सेल की टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुए 101 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टी मीडिया मोबाइल सेटों को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई, बरामद किए गए मोबाइल सेटों की कुल क़ीमत लगभग (बीस लाख रुपये) है। बरामद मोबाइल सेटों को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा आज मंगलवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

पहले भी सेल बरामद करवा चुका है मोबाइल फोन

आज पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने बरामद मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया। इस सफलता पर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की जमकर तारीफ की। एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने बताया कि मोबाईल धारकों द्वारा बताया गया कि उन्हें विश्वास नहीं था कि उनका अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पायेगा। इस मौके पर मोबाइल धारकों को सचेत भी किया गया कि अपने मोबाईल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। सर्विलांस/साईबर सैल द्वारा पहले भी कई मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को उपलब्ध कराये जा चुके हैं।

बरामद मोबाइल फोन का विवरणः-

1. REDMI 25
2. REALME 23
3. VIVO 22
4. OPPO 14
5. SAMSUNG 07
6. INFINIX 03
7. TECNO 02
8. POCO 02
9. HUAWEI 01
10.LAVA 01
11.G-ONEE 01
TOTAL 101

बरामद करने वाली टीमः उप निरीक्षक शरद भारती सर्विलांस प्रभारी जनपद कुशीनगर, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए शम्मी कुमार सर्विलांस सेल, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सुशील कुमार सिंह सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी अभिषेक कुमार यादव सर्विलांस सेल, आरक्षी आतीश कुमार सर्विलांस सेल जनपद कुशीनगर ।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking