खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्रामीण सहित शहरी इलाकों में हो रही अनियमित बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में दिन की कटौती के अलावा रात को की जा रही अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। खड्डा व छितौनी नगर के अलावा देहात क्षेत्र के गांवो में बिजली कटौती से जन जीवन अस्त ब्यस्त हो गया है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
मई महिने में पड़ रही भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। लोगों को न तो दिन और न ही रात में बिजली मिल पा रही है जबकि पिछले वर्ष ऐसी समस्या नहीं थी। खड्डा उपनगर में मंगलवार की रात लगातार बिजली कटौती से लोगों की नींद हराम हो गयी, अधिकांश लोग छतों पर टहल कर रात गुजारी। इस वर्ष गर्मी बढ़ते ही बिजली के जर्जर पुराने तारों के टूटने, ट्रांसफार्मरों के जलने के बाद तय समय सीमा में न बदले जाने की समस्या आरंभ हो गई जो अब गंभीर रूप ले चुकी है। कोई दिन या रात ऐसा नहीं बीत रहा जिस दिन नगरीय या ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती नहीं की जा रही हो। बिजली कब आएगी और कब जाएगी, यह बताने वाला भी कोई नहीं है। वहीं लटक रहे हाईटेंशन तार भी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। खड्डा नगर, सोहरौना, सिसवां गोपाल, मदनपुर, भैसहां, पकड़ी बृजलाल, करदह, हनुमानगंज, दरगौंली, बेलवनिया, नेबुआ, नौरंगिया, ढोलहा, देवतहां, बलुअहीं, कौवासार, बरवारतनपुर, हीराछपरा, लखुआ, रामपुर गोनहा आदि गांव के बिजली उपभोक्ता इन दिनों भीषण बिजली कटौती से त्रस्त हैं।
कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…