News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: जिले के 27 विभागों को वर्ष 2022-23 में 40 लाख से ज्यादा पौधरोपण का लक्ष्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 19, 2022  |  5:34 PM

668 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: जिले के 27 विभागों को वर्ष 2022-23 में 40 लाख से ज्यादा पौधरोपण का लक्ष्य
  • प्रदेश मे वर्ष 2022-23 हेतु 35 करोड़ पौधरोपण का है लक्ष्य

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग-5 लखनऊ के निर्देशों के क्रम में बताया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के दृष्टिगत शासन स्तर पर लिए गए निर्णय के अनुसार वर्ष 2022-23 पौधरोपण हेतु प्रदेश में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर उपलब्ध कराया गया है। जिसमें जनपद कुशीनगर में कुल 27 विभागों को इस हेतु 40,39,010 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।

आपके लिए और..- हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल;...

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी संबंधित विभाग निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अग्रिम मृदा कार्य हेतु स्थल चयन कर चयनित स्थलों की सूची प्रभागीय वन अधिकारी, सामाजिक वानिकी प्रभाग कुशीनगर कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे उपलब्ध कराई गई सूची को पी0एम0एस0 पोर्टल पर अपलोड/फीडिंग की कार्यवाही समय से की जा सके। उन्होंने कहा कि पौधरोपण हेतु वन विभाग की पौधशालाओं में वानिकी प्रजाति के पौधे जैसे औद्योगिक, पर्यावरणीय, फलदार एवं चारा पत्ती आदि प्रजाति के पौधे ही उगाए जाएंगे।

उन्होनें कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु मांग पत्र के अनुसार पौधे वन विभाग द्वारा विभागीय पौधशाला से पौधे उपलब्ध कराई जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में
शराब माफियाओं पर ‘डबल स्ट्राइक’ से हड़कंप, तरयासुजान पुलिस अब सिंडिकेट की जड़ों पर वार की तैयारी में

कुशीनगर। सीमावर्ती इलाके से संचालित अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क पर तरयासुजान पुलिस ने…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न
कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न

कुशीनगर । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात खजुरिया नहर की शाखा टूटने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking