News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar/कुशीनगर: शैक्षिक गतिविधयों में खेल को भी प्राथमिकता दें शिक्षक- बीईओ दयानन्द चंद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 9, 2021  |  7:36 PM

1,060 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: शैक्षिक गतिविधयों में खेल को भी प्राथमिकता दें शिक्षक- बीईओ दयानन्द चंद WhatsApp
Responsive image

साखोपार/कुशीनगर। बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल से बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ -साथ अनुसाशन और आत्मनिर्भरता की भावना भी जागृत होती है। उक्त बातें बीईओ दयानन्द चन्द ने कही। वह बृहस्पतिवार को 26वीं जनपदीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रुदवलिया विद्यालय से विजयी हुए बच्चों के पुरस्कार समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

आपके लिए और..- रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी...

बृहस्पतिवार को रुदवलिया विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले देश के पहले सीडीएस विपिन रावत तथा अन्य सैनिकों के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर श्रद्धांजलि दी गयी। शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि मिशन प्रेरणा लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ शिक्षक बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेलीं में भी प्रोत्साहित करें क्योंकि खेलों से आत्मनिर्भरता तो आती ही है इससे बच्चों देश में सेवा की भावना भी विकसित होती है। कम संसाधन और छोटे परिसर से सीखकर रुदवलिया विद्यालय के बच्चों ने दो गोल्ड मेडल,चार सिल्वर तथा एक कांस्य पदक जीतकर अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसके लिए विद्यालय परिवार के शिक्षक बधाई के पात्र हैं।।बीईओ ने विद्यालय की तरफ से बच्चों को कॉपी, पेन,प्लेट ,मिष्ठान के साथ फूलमाला पहनाकर पुरस्कृत किया। एआरपी शम्भू सिंह ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि यकीनन इन बच्चों ने बड़े जज्बे का परिचय दिया है। मंडलीय रैली में भी यह बच्चे पदक जीतकर ब्लाक व जनपद के नाम रौशन करेंगे। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर स्थित मां सरस्वती के मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय की छात्रा गरिमा विश्वकर्मा ने ऐ मेरी जमी अफसोस नहीं जो तेरे लिए, गीत गाकर अपने सहपाठी विजेताओं राहुल,अनुष्का,सचिन और रामदुलारे का स्वागत किया। कार्यक्रम को आदर्श अध्यापक सुनील त्रिपाठी,खेल शिक्षक मंजूर आलम ने भी सम्बोधित किया।संचालन दीपक सिंह ने किया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक सफाउद्दीन अंसारी,मनोज सिंह,सन्दीप सिंह, शाहआलम,सन्तोष प्रसाद ,सुनैना मिश्रा आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking