खड्डा/कुशीनगर। थाना क्षेत्र के कस्वा अन्तर्गत एक मुहल्ले से तीन दिन पहले एक किशोरी के घर से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस तत्परता से खोजवीन में जुटी हुई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
कस्बे के एक मुहल्ले में तीन दिन पूर्व शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शाम को बारात जाने की तैयारी चल रही थी। परक्षावन के समय ही घर से निकली किशोरी के परक्षावन में शामिल न देखकर परिजनों को चिन्ता हो गयी। काफी खोजवीन करने के बाद भी किशोरी घर वापस नहीं आयी। बारात से वापस आकर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर खोजवीन में मदद सहित कार्रवाई की मांग की है। किशोरी का मुहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रंसग चलने की बात भी सामने आ रही है। कस्वा इंचार्ज रमाशंकर सिंह यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लड़की के बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…