News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: न्यायालय परिसर से फरार पच्चीस हजार रुपये का इनामी पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 4, 2021  |  7:51 PM

1,114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: न्यायालय परिसर से फरार पच्चीस हजार रुपये का इनामी पाक्सो एक्ट का अभियुक्त गिरफ्तार
  • स्वाट टीम औऱ कोतवाली पडरौना पुलिस की कामयाबी

कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । गत दिवस देवरिया जेल से पेशी पर आया पाक्सो एक्ट के मुजरिम जो कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, उसको सोमवार को स्वाट टीम कुशीनगर व कोतवाली पडरौना पुलिस के संयुक्त प्रयास से दबोच लिया गया है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ए0पी सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना पटहेरवा पर पंजीकृत पाक्सो एक्ट व एससीएसटी एक्ट से संबंधित अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव पुत्र बीरबल यादव निवासी न्यू शिवपुर कॉलोनी थाना रामगढ़ ताल जनपद गोरखपुर जो दिनांक 01.10.2021 को न्यायालय परिसर कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर से पेशी के दौरान फरार हो गया था। उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 01.10.2021 को प्रमोद उपरोक्त के विरुध्द थाना कोतवाली पड़रौना पर पंजीकृत कराकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमें गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पच्चीस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था जिसके क्रम में सोमवार को स्वाट टीम व थाना पड़रौना की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त प्रमोद कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुख्यालय पडरौना के रबिन्द्र नगर मारुति सुजुकी के निकट उप निरीक्षक संदीप सिंह , उप निरीक्षक अमित शर्मा प्रभारी स्वाट टीम , उ0नि0 मुबारक अली खाँ स्वाट टीम ,हे0का0 अशोक कुमार सिंह स्वाट टीम ,का0 राघवेन्द्र सिंह स्वाट टीम , का0 शिवानन्द सिंह स्वाट टीम ,का0 रणजीत यादव स्वाट टीम , का0 सचिन कुमार स्वाट टीम , का0 चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम, का0 संदीप भास्कर स्वाट टीम , का0 अभिषेक यादव सर्विलांस सेल कुशीनगर ,का0 धर्मेन्द्र यादव थाना को0 पड़रौना कुशीनगर की टीम द्वारा दबोच लिया गया। मुकामी पुलिस अग्रिम बिधिक कार्यवाही में जुट गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking