News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: महा परिनिर्वाण मन्दिर परिसर मे पुरातत्व संरक्षण अधिनियम की खुलेआम उड़ रही धज्जिया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2021  |  5:01 PM

703 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: महा परिनिर्वाण मन्दिर परिसर मे पुरातत्व संरक्षण अधिनियम की खुलेआम उड़ रही धज्जिया
  • महा परिनिर्वाण मन्दिर परिसर मे देख सकते है कैसे उड़ रही प्रोटोकाल नियम कानून की धज्जिया

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर में आगमन को लेकर सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसके क्रम में महापरिनिर्वाण मन्दिर परिसर में पुरातत्व संरक्षण अधिनियम की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और धड़ल्ले स्व बड़े मालवाहक प्रतिबंधित क्षेत्र में आ जा रहे हैं। कार्यदायी संस्था द्वारा मंच, पंडाल आदि के निर्माण कार्य तेजी से किये जा रहे हैं। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र में बोर्ड लगे हुए हैं। जिसपर साफ साफ लिखा है कि संरक्षित सीमा से 100 मीटर के भीतर का क्षेत्र निषिद्ध क्षेत्र घोषित है। जिसमें किसी भी प्रकार के निर्माण, खनन आदि की अनुमति नहीं है। इसके अलावे 200 मीटर तक का क्षेत्र विनियमित क्षेत्र है। हो सकता है कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर आला अधिकारियों की अनुमति मिल गयी हो लेकिन 20 वर्षों से सँवारे गए इस निषिद्ध क्षेत्र की सुंदरता को तहस नहस कर दिया गया और खुलेआम अध्यादेश के तहत मिले प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस संबंध में पुरातत्व विभाग का कहना है कि यह सारा कांट्रेक्ट कार्यदायी संस्था का है जो दिल्ली से आयी है और उनको उपर से ऐसा करने का आदेश है इस सम्बन्ध कार्य करा रहे कार्यदायी संस्था के मौजूद लोगो से जानकारी मांगी गयी तो उनका कहना था कि हमें कुछ पता नहीं हम केवल कॉन्ट्रेक्टर है, यहाँ ताक कि वे अपना नाम व पद भी बताने से गुरेज किये l ।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking