खड्डा/कुशीनगर। दो माह पूर्व ससुराल आयी नवविवाहिता ज्वेलरी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। पुलिस को तहरीर देकर पति न्याय का गुहार लगा रहा है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो माह पूर्व ससुराल आई एक नव विवाहिता जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक का निकाह कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री से तीन अक्टूबर को हुई थी। पति के अनुसार ससुराल आने के एक माह तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक रहा, लेकिन उसके बाद उसकी पत्नी अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करने लगी। इसकी जानकारी होने पर उसने पत्नी को फटकार लगा दी।
इसके बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया और पत्नी आये दिन घर छोड़कर जाने की धमकी देने लगी। आरोप है कि रविवार की भोर में घर के सभी सदस्य सोये हुए थे कि नव विवाहिता चार थान जेवरात लेकर फरार हो गयी। इसकी जानकारी होने पर घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…