News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर व थाली बजाकर विरोध जताया

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 27, 2021  |  11:49 AM

762 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर व थाली बजाकर विरोध जताया

कुशीनगर। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद भी ध्यान न दिए जाने पर विरोध के स्वर उठ गया है। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर कल 25 नवंबर से आंदोलन शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज शनिवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पर काला फीता बांधकर व थाली बजाकर सभी संविदा कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराया।

आज की हॉट खबर- खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के...

जिलाउपाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने न्यूजअड्डा से खास बातचीत में बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जनपद इकाई कुशीनगर में एनएचएम,आरबीएसके के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में करीब एक लाख से ज्यादा संविदा कर्मी कार्यरत है,इसमें चिकित्सक,पैरामेडिकल,लिपिक चतुर्थ श्रेणी इत्यादि कर्मचारी है,आगे कहा कि कोरोना महामारी के संकट काल में संविदा डॉक्टर,कर्मचारियों ने कोरोना से लड़ा है और इलाज भी किया है। जिसमे बहुत कर्मचारी देश की सेवा करते करते अपनी जान गवा भी दिए हैं।

जिला मंत्री वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए एवं समान कार्य व समान वेतन प्रदान किया जाए।

इस दौरान राकेश पांडे,सौरभ श्रीवास्तव,वीरेंद्र शर्मा,मीरा दुबे,प्रवीण पांडे,अमित राव प्रीति,पूनम राय,अनुराधा,सुप्रिया, सुनीता समेत संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’
कलम और रंगों का संगम: रोटरी क्लब कुशीनगर ने पत्रकार बंधुओं संग मनाया भव्य ‘रंगोत्सव’

कसया – कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में रविवार को कसया स्थित होटल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking