खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सारंगछपरा निवासी एक बहू ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर ससुर पर शराब के नशे में मारने- पीटने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
ग्रामसभा सारंगछपरा निवासी अनुराधा देवी पत्नी वेदप्रकाश ने शुक्रवार को खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके पति रोजी रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसके ससुर शराब के नशे में उसे आए दिन उसे मारते और पीटते हैं। आरोप है कि वह शराब पीने के लिए पैतृक संपत्ति भी बेच रहे हैं, मना करने पर वह उसे प्रताड़ित भी करते हैं। खड्डा पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…