News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राजकीय मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2022  |  7:50 PM

422 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजकीय मेडिकल कॉलेज का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आज राजकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ब्लॉक रविंद्र नगर धूस तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज रामपुर का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया, निर्माण कार्यों की प्रगति जानी तथा कार्यो की धीमी प्रगति पर उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर राजेंद्र दत्ता तथा स्थानीय प्रोजेक्ट मैनेजर, ओमप्रकाश चौबे, ओ पी वर्मा को फटकार भी लगाई । इस क्रम में रवींद्र नगर धूस स्थित नर्स हॉस्टल तथा हॉस्पिटल ब्लॉक् का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पता चला कि रविंद्र नगर स्थित हॉस्पिटल जी प्लस 8 में फाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो गया है फाउंडेशन के चारों ओर रिटेनिंग दीवाल पर कार्य चल रहा है। नर्स हॉस्टल में G+2 में लेंटर पड़ गया है इसे G+5 बनाया जाना है जिसमें 50 नर्स की क्षमता का हॉस्टल रहेगा।राजकीय मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण दौरान यह पता चला कि एकेडमिक ब्लॉक जिसमें G+7 में संपूर्ण फाउंडेशन पूर्ण होकर शटरिंग का कार्य चल रहा है। 70% स्लैब का कार्य ग्राउंड फ्लोर में पूर्ण हो गया है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

इस क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज रामपुर में उन्होंने एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल, डायरेक्टर रेजिडेंस, इंटर्न हॉस्टल में हुए निर्माण कार्यों को देखा तथा लेआउट का भी निरीक्षण किया।मौके पर उपस्थित पीएसपी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जाए नहीं तो बरसात के मौसम में कार्य दुष्प्रभावित हो सकता है।कार्य के विलंब/ससमय पूर्ण नहीं होने का उन्होंने कारण पूछा तथा उन कारणों का समाधान करते हुए निर्माण कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया।

इस क्रम में उन्होंने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति की रिपोर्ट ली, तथा निर्माण कार्यों के लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण नहीं किए जाने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार भी लगाई। विदित हो कि अभी 24 जुलाई को अपर जिलाधिकारी द्वारा भी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया थाl इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मोहम्मद नासेह अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking