कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आज जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बने वेबकास्टिंग कंट्रोल कक्ष का निरीक्षण किया गया । इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वेबकास्टिंग हेतु मतदान स्थलों की सूची की जानकारी ली।
विदित हो कि जनपद में 03 मार्च को हो रहे मतदान में 60 प्रतिशत मतदेय स्थलों में वेबकास्टिंग हेतु सभी विधानसभाओं के सखी बूथ तथा अति संवेदनशील बूथ शामिल होंगे और मतदान के दिन मतदान शुरू होने से मतदान समाप्ति तक अनवरत वेबकास्टिंग कराया जाना सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर उपस्थिति ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अरविंद तिवारी व अन्य कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। नेट कनेक्टिविटी, जनपद के सातो विधानसभा क्षेत्र के चयनित मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग हेतु डेमो कराने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व्यास नारायण, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…