News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 27, 2022  |  6:18 PM

1,546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2022 -23 में कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में रिक्त स्थानों पर जनपद स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराए जाने के निर्देश के क्रम में प्रवेश परीक्षा हेतु कार्यक्रम इस प्रकार है:-
आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 02 मई 2022, परीक्षण उपरांत प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशन एवं प्रवेश पत्र वितरण तिथि 04 मई 2022, प्रवेश परीक्षा आयोजन की तिथि 08 मई 2022, सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ 10 मई 2022 है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के सख्त...

इस क्रम में शिक्षा सत्र 2022- 23 के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर में कक्षा 06 की कुल रिक्तियां अनुसूचित जाति /जनजाति में 42, पिछड़ा वर्ग 18, सामान्य वर्ग 10 कुल 70 हैं।

कक्षा 07 हेतु कुल रिक्तियां अनुसूचित जाति जनजाति 04 सामान्य वर्ग 04 कुल योग 08 है। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लक्ष्मीपुर पडरौना के संदर्भ में कक्षा 06 हेतु कुल रिक्तियां अनुसूचित जाति/ जनजाति 42, पिछड़ा वर्ग 18, सामान्य वर्ग 10 कुल 70 हैं।

कक्षा 07 हेतु अनुसूचित जाति/ जनजाति 10, सामान्य वर्ग 01 कुल 11 हैं। कक्षा 08 हेतु अनुसूचित जाति/ जनजाति 07, पिछड़ा वर्ग 02, सामान्य वर्ग 01 कुल 10 हैं। कक्षा 09 हेतु अनुसूचित जाति /जनजाति 14, पिछड़ा वर्ग 03 सामान्य वर्ग में 01 तथा कुल 18 है।

संबंधित खबरें
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 
लापरवाही पड़ी भारी: दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय कार्रवाई शुरू 

कुशीनगर। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने…

हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 
हत्या की आशंका को लेकर माँ ने पुलिस को सौंपा तहरीर 

बोदरवार, कुशीनगर :- घर के इकलौते बेटे के मौत होने का मामला प्रकाश में…

सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार
सेवरही पुलिस का बड़ा खुलासा: वैगनार कार समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के सेवरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के एक सक्रिय गिरोह…

25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा
25 हजार का इनामी गो-तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 2 साल से फरार आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking