News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: आपरेशन के दौरान मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 19, 2022  |  7:51 PM

949 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: आपरेशन के दौरान मरीज की मौत पर परिजनों ने काटा बवाल

कुशीनगर। नगर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी अस्पताल मे बुधवार को हर्निया का आपरेशन कराने गये व्यक्ति की आपरेशन के दौरान मौत हो गयी। जिससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और हंगामा किया l मौके पर पहुंची कसया थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त...

मिली जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना अंतर्गत ग्राम लक्षिया देवरिया निवासी ज्ञान प्रकाश उम्र 30 वर्ष हर्निया का आपरेशन कराने बुधवार को कसया -कुशीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित नेशनल बुद्धा हॉस्पिटल पर आया था l परिजनों के अनुसार डॉक्टर द्वारा आपरेशन करने के दौरान ही ज्ञान प्रकाश की मौत हो गयी लेकिन मौत का कारण डॉक्टर ने न बताते हुए मृतक को परिजनों को को ले जाने के लिये दबाब बनाया और मौत से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना पर पहुंची कसया थाने की पुलिस ने यथा स्थिति को समझते हुए मामले को सुलझाने मे जूट गयी, लेकिन परिजन कानूनी कार्यवाही पर अड़े हुए थे l समाचार लिखें जाने तक उक्त मामले मे कोई विधिक कार्यवाही नहीं हुई थी l घटना को लेकर नगर में तरह तरह की चर्चा चल रही है। हालांकि सूत्रों से ज्ञात हुआ कि मामले को बीच बचाव व प्रलोभन देकर मामले को मैनेज करने का खेल पूरे दिन चला। जिसमें मृतक के परिजनों को मनाने को लेकर सौदेबाजी चल रही थी तो कुछ लोग अपनी दाल गलाने की फिराक में अस्पताल के डॉक्टरों पर दबाब बना रहे थे। मृतक ज्ञान की दो पुत्री और एक पुत्र है l मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking