पडरौना/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के शिवदत्त छपरा गांव बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक रिहायसी फूस का घर, घर गृहस्ती के सामान सहित जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
उक्त गांव निवासी रामदेव पुत्र शीतल के रिहायसी फूस के घर मे बृहस्पतिवार रात 10 बजे के करीब अचानक आग लग गई जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप लेते हुए पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। घर के सदस्य किसी तरह शोर मचाते हुए भाग कर सुरक्षित हुए पर घर मे रख अनाज सहित घर गृहस्ती का सारा सामान जल कर खाक हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।पीड़ित गृहस्वामी के अनुसार उक्त आगजनी में लाख रुपये से ऊपर की क्षति बताई जा रही है।
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…