News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ताला बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे करते थे घरों की रेकी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 8, 2022  |  6:32 PM

1,659 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ताला बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे करते थे घरों की रेकी
  • चोरी किये गये सामानों के साथ तीन अभियुक्तों को तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान पुलिस ने बंद घरों को निशान बना कर चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए उनके तीन सदस्यों को चोरी के सामानों के साथ दबोचने में कामयाबी पाई है।

ऐसे करते थे घरों की रेकी

पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तगणो ने बताया कि हम लोग पहले दिन मे गांवो में घूम-घूम कर ताला लगे घरो की रेकी करते हैं, उसके पश्चात उन घरो में रात्रि में ताला तोडकर सारा सामान चोरी कर लेते हैं उसके पश्चात कुछ दिन बाद चोरी किये गये माल को बेच देते है। यह कार्य हम लोगो के गैंग के सदस्यो द्वारा जगह बदल बदल कर अंजाम दिया जाता है। अगर यूपी में घटना कर दिया जाता है, तो कुछ दिन के लिए बिहार राज्य में घटना की अंजाम दिया जाता है। लोगो को कुछ शक नहीं हो उसके लिए हम सब भिखारी बन कर गावो में घूम रेकी किया करते हैं।

बताते चले की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन, व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा भिन्न –भिन्न स्थानों से तीन अभियुक्तो धनंजय शाह पुत्र कपिलदेव शाह सा0 फागूछापर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, रबल गोड़ पुत्र बहारन गोंड़ सा0 फागूछापर थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, उमेश वर्मा पुत्र स्व0 पारसनाथ वर्मा निवासी तमकुही रोड सोनारी मोहल्ला वार्ड न0.07 थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किये गये माल मशरुका व नगद 17200/ (कीमत करीब 5,20000/- रुपये) की बरामदगी की है। मुकामी पुलिस द्वारा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह है बरामदगी

1. एक अदद नीले ट्राली बैग में कपड़े व पीली धातु के जेवरात 05 जोड़ी पायल
2. 01 अदद अँगूठी
3. 04 जोड़ी बिछुआ
4. 02 अदद चैन सभी सफेद धातु के
5. 01 अदद नथिया
6. 03 अदद अंगूठी
7. 03 जोड़ी कान की बाली
8. 03 अदद चैन सभी पीली धातु
9. दो बोरियों में पीली धातु के बर्तन
10. एक अदद स्टील की टंकी
11. 16 अदद पीतल के अलग –अलग बर्तन
12. एक अदद टीवी
13. 15 चांदी के सिक्के
14. एक सोने की अंगूठी टूटी हुई
15. 02 अदद सोने की लाँकेट
16. कुल 17200/ नकद रुपये चोरी
17. (कुल कीमत करीब 5 लाख 20 हजार रुपये)

कामयाबी दिलाने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह थाना तरया सुजान ,वरिष्ठ उप निरीक्षक श्यामलाल निषाद,चौकी प्रभारी तिनफेड़िया निरंजन कुमार राय ,उ0नि0 विपिन सिंह ,हे0का0 राधेश्याम यादव ,हे0का0 राजकुमार राय थाना,का0 रिषु यादव ,का0 राहुल यादव,का0 सुनील यादव , महिला आरक्षी,रिंकू यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking