News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बाल महोत्सव का हुआ आयोजन! छात्रों में छिपी प्रतिभा निकलर  आती है बाहर- रामकिशोर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 16, 2021  |  5:20 PM

691 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बाल महोत्सव का हुआ आयोजन! छात्रों में छिपी प्रतिभा निकलर  आती है बाहर- रामकिशोर WhatsApp
Responsive image
  • भारतीय समाजिक संस्थान द्वारा आयोजित शान्ति सद्भावना मंच के बैनर तले बाल महोत्सव का हुआ आयोजनl
  • बाल महोत्सव मे दो स्कूलों के छात्रों के बीच कबड्डी, रस्सी कूद, दौड़, प्रेम सदभाव पर चित्र,समान्य ज्ञान , रंगोली, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि प्रतियोगिता के साथ संपन्न हुआ l

कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अंतर्गत सिसवा महंत में संचालित श्री दुर्गा जी इंटरमीडिएट कॉलेज में भारतीय समाजिक संस्थान द्वारा आयोजित शांति सद्भावना मंच के बैनर तले बाल महोत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुआ। उसके बाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे निरंकारी इंटरमीडिएट कॉलेज कसया राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी मंच व श्री दुर्गा जी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों स्वामी विवेकानंद मंच द्वारा सरस्वती गीत स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा नाटक,भाषण प्रस्तुत कर समाज में फैले कुरूतियो को दूर करने का सँदेश दिया तो वही सद्भावना, प्रेम भाईचारा  व अनेकता मे एकता पर आधारित चार्ट पेपर पर स्लोगन व प्रतीक चित्र  बनाकर सबकों समाज मे मिलजुलकर रहने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में रंगोली,कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश समन्वयक रामकिशोर चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन से छात्रों में छिपी प्रतिभा बाहर निकलकर आती है जिससे छात्रों में निखार आता है व आगे बढ़ने का मौका मिलता है तथा देश व समाज मे एक जुटता की मिशाल बनता है ।

विशिष्ट अतिथि बाल विद्या पीठ सपहा के प्रबंधक मैनेजर कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज मे जागरूकता पैदा होती है ऐसे आयोजन समय -समय पर होने चाहिए। जबकि सामाजिक कार्यकत्री सीमा देवी ने बेटियों को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुये कहा कि समाज मे अगर एक बेटी शिक्षित होगी तो वह दो घरों को शिक्षित करेगी ऐसे अपने बेटियों को जरूर पढ़ाये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जोनल ट्रेनर मो.असलम ने बाल महोत्सव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। आगन्तुक सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश पासवान ने किया। सफल संचालन धीरेंद्र त्रिपाठी ने किया। अंत में प्रतिभागी छात्रों में पुरस्कार के तौर पर शिक्षण सामग्री का वितरण हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल मजीद,संजय सिंह,शिवपूजन पासवान,शिक्षक संजय श्रीवास्तव,रघुनन्दन मद्धेशिया, मनोज कुमार चौरसिया,रम्भा देवी,माधुरी देवी,रीता देवी, अम्बिका आदि उपस्थित  रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल
किसान हमारे लिए भगवान हैं, इनकी सेवा करना हमारा धर्म: सत्येन्द्र पाल

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर कंपनी का ग्राहक मिलन समारोह आयोजित, किसानों को उपहार देकर किया…

जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l
जय श्रीराम की जयकारों के बीच हुआ रावण दहन, मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ l

बोदरवार, कुशीनगर :- परंपरागत ऐतिहासिक दशहरा का मेला बड़े ही धूम धाम से संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking