News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: नेता जी की कमी शब्दों में बयां नही कर सकता -ब्रह्मशंकर त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2022  |  3:29 PM

789 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नेता जी की कमी शब्दों में बयां नही कर सकता -ब्रह्मशंकर त्रिपाठी
  • नेताजी के विचार हम लोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे-ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
कसया/कुशीनगर। पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने नेताजी के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि नेता जी की कमी मुझे किस प्रकार खल रही है मैं उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकता।
जब समाजवादी पार्टी की सरकार खतरे में थी तो मेरे नेतृत्व में जनता दल के 10 विधायक के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी का सरकार गिरने से बचाया था इस बात का जिक्र नेता जी ने बार-बार मंच से किया ।।
उन्होंने मुझे 2003 में अपने कैबिनेट में भी रखा।।कुशीनगर को उन्होंने जिला बनाया, ढांडा में शुगर मिल दिया, कसया को तहसील बनाया ,एनएच 28B की स्वीकृति दी कुशीनगर जनपद को बिहार के बगहा से जुड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया ऐसे कई ऐतिहासिक काम कुशीनगर के साथ -साथ प्रदेश व देश में करने का कार्य किया।।रक्षा मंत्री रहते हुए उन्हें देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाने का जो नियम बनाया निश्चित रूप से वह सेना के जवानों को सम्मान देने का काम किया।।
नेताजी के कहने पर 2012 में अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए प्रस्ताव रखा था l नेता जी से मेरा परिवारिक संबंध था उन्होंने कहा कि  1995 में मेरे पत्नी के निधन पर नेता जी मेरे घर आए थे उन्होंने मेरे घर पर भोजन भी किया है और मेरी मां से आग्रह किया कि आप बच्चों को संभालिए और ब्रह्माशंकर को मेरे साथ राजनीति में आने दीजिए  उन्होंने हमेशा मुझे अपने परिवार के सदस्य तरह माना।।कुशीनगर लीलावती स्टेडियम में राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट में भाग लिए थे उसके बाद कुंडवा के प्रधान रहे रमापति बर्मा की मूर्ति का अनावरण किया कसया गोला चौक पर चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति व भैसहा सदर टोला के दुर्जन मास्टर के मूर्ति का भी अनावरण नेताजी ने ही किया।।उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेता जी के चाहने वालों को धैर्य बनाए रखने के लिए कहा उन्होंने कहा कि नेताजी के विचार हम लोगों के बीच हमेशा जिंदा रहेंगे।।

आज की हॉट खबर- शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली...

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking