News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर युवक का गुप्तांग काटने का आरोपी शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2021  |  8:01 PM

1,475 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर युवक का गुप्तांग काटने का आरोपी शख्स चढ़ा पुलिस के हत्थे

गोल्डेन कुशवाहा/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

पडरौना/कुशीनगर । पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक 20 वर्षीय युवक को उसके दोस्त द्वारा ब्लेड से गुप्तांग काटने वाले फरार शख्स को पुलिस ने शुक्रवार को देर रात कोतवाली पुलिस ने को गिरफ्तार किया है।

पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र एक गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक की गांव के ही एक 25 वर्षीय शादीशुदा युवक से कई वर्ष पहले से गहरी दोस्ती थी। बताया जाता है कि दोनों दोस्तों के बीच आपस में समलैंगिक संबंध था। कोतवाली पुलिस की माने तो बुधवार की रात शादीशुदा युवक गांव के ही अपने दोस्त के मोबाइल नंबर पर फोन करके शारीरिक संबंध बनाने को कह रहा था। इस पर गांव के दूसरे युवक ने फोन करने वाले दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर था। इसके बाद फोन करने वाले युवक अपने दोस्त के घर पहुंच गया और उसकी मां से अपने दोस्त को सुनसान जगह पर साथ ले गया और शारीरिक संबंध बनाने का जिद करने लगा। इस पर युवक ने संबंध बनाने से इंकार करने करने लगा। इससे नाराज दोस्त अपने दोस्त का गुप्तांग काट दिया। घायल युवक लहूलुहान होकर रोते बिलखते गुप्तांग काटने की बात करते हुए अपने घर की तरफ भागा। युवक को भागते देख गांव के लोग एकत्रित हो गए थे। इसके बाद गांव के लोगों ने कोतवाली पडरौना को सुचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था,जहां उसकी अब भी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि दोस्त को उसके दोस्त द्वारा गुप्तांग काटने वाले आरोपी शख्स को शुक्रवार की देर शाम कोतवाली की सिधुआं बाजार चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाई है,तहरीर मिल चुकी है कार्रवाई होगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking