कुशीनगर। जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। उक्त बैठक में छह मामले समिति के समक्ष आये। कुल 06 मामलों में से 04 मामलों का जिलाधिकारी महोदय द्वारा निस्तारण कर दिया गया तथा 02 मामलों में साक्ष्य उपलब्ध कराने हेतु समय सीमा दिया गया।
उक्त बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दोनों पक्षों की बातें सुनी गई। उनसे अपने समर्थन में साक्ष्य मांगा गया। जिनके पास युक्तियुक्त कारणों सहित साक्ष्य नहीं थे उन्हें साक्ष्य उपलब्ध कराने का समय दिया गया, तथा कुल 04 मामलों को निस्तारित किया गया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे व सभी संबंधित पक्ष कार उपस्थित रहे ।
मथौली बाजार कुशीनगर, विद्युत उपकेंद्र सोहसा मठिया से होने वाली विद्युत आपूर्ति ग्राम सभा…
हाटा, कुशीनगर। टीकरी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को गांव की…
सांसद ने डीएम संजय चौहान से दूरभाष पर की वार्ता, बाढ़ पीड़ितों को न…
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…