News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: दो सप्ताह पूर्व हुए ज्वेलरी कारीगर की हत्या का अब तक खुलासा नहीं; नाराज कांग्रेसियों ने आनश्चिचत कालीन धरना शुरू किए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2022  |  7:53 PM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो सप्ताह पूर्व हुए ज्वेलरी कारीगर की हत्या का अब तक खुलासा नहीं; नाराज कांग्रेसियों ने आनश्चिचत कालीन धरना शुरू किए

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर कोठी में बीते छः जून की रात्रि में एक आभूषण कारीगर का गला काटकर हुए हत्या का खुलासा घटना के दो सप्ताह बाद भी नहीं होने पर कांग्रेसी नेता मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गुरुवार से नारायणपुर मे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है।

आज की हॉट खबर- ‘मैं IFS अधिकारी हूं’ कहकर करता था ठगी, फर्जी आईडी-मोहर...

धरना को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार के भय मुक्त और अपराध मुक्त दावों का पोल खोल दिया है। एक व्यापारी की गला रेत कर हत्या होने के दो सप्ताह बाद भी अपराधी पुलिस के पहुच से दूर है। जबतक पुलिस इस मामले का पटाक्षेप नहीं करती तबतक यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इसके पहले भी 12 जून को कांग्रेसियों ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर तीन दिन में घटना के खुलासा नहीं होने पर अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया था। धरना को कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, पलटन यादव हरिकेश पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शोभा गुप्ता, पवन कुशवाहा, बिक्की सोनी, उमेश रावत, हरिहर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश
एसडीएम ने एसआईआर अभियान की पड़ताल की: कम फॉर्म जमा होने पर बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश

सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…

सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान
सशक्त नारी, सामाजिक बदलाव के लिए प्रेरणा – रंजना पासवान

नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से  प्राथमिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking