News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: गर्भवती महिला को रक्त देकर पुलिसकर्मी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, बदला रहा पुलिस का चेहरा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 4, 2022  |  3:50 PM

769 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: गर्भवती महिला को रक्त देकर पुलिसकर्मी ने निभाया इंसानियत का फर्ज, बदला रहा पुलिस का चेहरा

कुशीनगर। सूबे में पुलिस की चेहरा बदल रहा है पुलिस कर्मी अपने कार्यों से लोगो के दिल में जगह बनाने के लिए आतुर है। जिससे पुलिस की कार्यों की सराहना की आवाज उठने लगी है। इस तरह का एक मामला कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली से सामने आया है। जहा पर तैनात सिपाही सतेन्द्र कुमार का मानवीय चेहरा सामने आया है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

हुआ यह है की पवन मिश्रा द्वारा ट्विटर के माध्यम से ट्विट करके कुशीनगर पुलिस से एक गर्भवती महिला के लिए रक्त उलपब्ध कराने की अपेक्षा की गयी थी । श्री मिश्रा के उपरोक्त ट्विट को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के सोशल मीडिया सेल द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर जनपद के थानों पर पुलिस के लोगों से सम्पर्क किया गया तो थाना कोतवाली पडरौना पर नियुक्त आरक्षी सत्येन्द्र कुमार सिंह द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ- साथ मानवीय सेवा भाव को प्रदर्शित करते हुए जिला अस्पताल में जाकर अपना रक्त दिया गया जिससे उपरोक्त गर्भवती महिला को स्वास्थ लाभ प्राप्त हुआ जिसके लिए महिला तथा उसके परिजनों एवं अन्य संभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा कुशीनगर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

यहां बताना लाजमी होगा की कुशीनगर में धवल जयसवाल की पुलिस पीड़ितों के लिए भगवान के दूत बन रही है। अभी दो दिन पहले की बात है तरयासूजन थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर में तैनात सिपाही विरेन्द्र कुमार सिंह ने एक पीड़ित साठ वर्षीय महिला जिसके पुत्र बहु ने मारपीट कर उसी के घर से बाहर कर दिए थे,की सिपाही विरेन्द्र ने दर्द से कराह रही महिला को अपने हाथो भोजन कराया फिर दवा खरीद कर उसको अपने साथ उसके घर ले जाकर छोड़ा ही नही,पुत्र और बहू से एक मां का फर्ज का पाठ पढ़ाया ,और उक्त साठ वर्षीय महिला को उसके घर में बैठाया। कुशीनगर पुलिस की इस प्रकार की कार्यों की सराहना चारो तरफ हो रहा है। जिसको लेकर जिला पुलिस कप्तान धवल जयसवाल को आम लोगो द्वारा साधुवाद दिया जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking