कसया/कुशीनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत फोरलेन हाइबे कलश गेस्ट हाउस के सामने दो बाइक आपस में टकरा जाने से दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गए ।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर से तमकुहीरोड की तरफ जा रहे मोतिहारी निवासी चंदन पुत्र सिकंदर चौधरी तथा जितेंद्र चौधरी काफी तेजी से अपाची मोटरसाइकिल से जा रहे थे,कि उसी दिशा में जा रहीं दूसरे मोटरसाइकिल में अनियंत्रित होकर पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे दोनों बाइक सड़क पर काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए । इस दुर्घटना में अपाचे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो तथा राहगीरों की मदद से 108 न. एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी कसया भिजवाया गया । स्थानीय लोगो ने बताया की दूसरी बाइक वाला अपनी गाड़ी लेकर भाग गया । सूचना पर हाईवे चौकी के कांस्टेबल संजय गुप्ता व हमराही विरेन्द्र यादव मौके पर पहुच कर अपाचे गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गए ।समाचार लिखें जाने तक घायलों का इलाज सा. स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा था l
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…