News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: एम्बुलेंस में ही गूंजी किलकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 31, 2021  |  8:34 PM

984 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एम्बुलेंस में ही गूंजी किलकारी

साखोपार/कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के गांव साखोपार निवासिनी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुआ तो उन्होंने 108 एम्बुलेंस को फोन करके सहायता मांगी।फोन पर पहुँची एम्बुलेंस ने गर्भवती महिला को जब निकट के जिला संयुक्त अस्पताल ले जाने लगी तो रास्ते में प्रसव पीड़ा कुछ ज्यादा बढ़ने लगी।जिसको देख एम्बुलेंस चालक रामू जागीर ने एम्बुलेंस को सड़क के किनारे रोक दिया व एम्बुलेंस में मौजूद इमरजेंसी टेक्नीशियन सीमा कुशवाहा ने सूझ बुझ का परिचय देते हुए आशा किरन देवी की मौजूदगी में सफल डिलवरी करवाई जिससे एम्बुलेंस में ही किलकारी गूंज उठी।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

सीमा कुशवाहा ने अपने अधिकारी जिला प्रोग्राम मैनेजर प्रभाकर यादव और जिला प्रभारी आशीष कुमार मिश्रा को मोबाइल फोन के जरिये इसकी जानकारी दी तो उन्होंने सीमा कुशवाहा को बधाई देते हुए जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा को भर्ती कराने की बात कही।अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर टेक्नीशियन ने जिला अस्पताल में दोनों को भर्ती करवाया जहाँ डॉक्टरों दोनों को स्वस्थ बताया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking