News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: सपा सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के पाप समाजवादी इत्र से धुलने वाली नहीं- हरीश द्विवेदी

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 28, 2021  |  6:15 PM

528 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: सपा सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के पाप समाजवादी इत्र से धुलने वाली नहीं- हरीश द्विवेदी WhatsApp
Responsive image
  • सपा सरकार के काले कारनामों की सड़ांध का परिणाम है समाजवादी इत्र

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा मंगलवार को कुशीनगर में तथागत भगवान बुद्ध परिनिर्वाण मन्दिर में दर्शन पूजन के बाद फाजिलनगर और तमकुहीराज रामलीला मैदान पहुची जहां स्वागत सभा का आयोजन किया गया।जिसे केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पाण्डेय और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने संबोधित किया।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जिस प्रकार हिंदुस्तान का बंटवारा करने वाले को, हिंदुस्तान को धर्म के आधार पर बांटने वाले को देश का महानायक बताया है, इसे लेकर पूरे देश मे रोष है. कहा कि भारत कभी भी उस जिन्ना को नहीं माफ कर सकता जिसने देश को बंटवारे का दर्द दिया, मगर बखेड़ा तब खड़ा हो जाता है जब जिन्ना की शान में कोई कसीदे पढ़ देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्ग खुशहाल हैं जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी तो पूरा प्रदेश दंगों से जूझ रहा था, लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है सबसे दंगा नाम ही समाप्त हो गया है। योगी सरकार में अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।
भाजपा सांसद ने कहा सपा सरकार के पापों की दुर्गंध भ्रष्टाचार के इत्र से धुलने वाली नहीं है।इस समाजवादी इत्र ने सपा सरकार कुशासन और भ्रष्टाचार के काली कमाई की सड़ांध को उजागर किया है। उन्होंने कहा भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होती है तो अखिलेश जी को दर्द होना स्वाभाविक है, क्योंकि पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि सपा मतलब भ्रष्टाचार। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयकर विभाग की रेड के दौरान इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर के अंदर का नजारा किसी नोट छापने वाली फैक्ट्री से कम नहीं लग रहा है। पांच-पांच सौ के नोटों की हजारों गड्डियों को गिनने के लिए मशीने कम पड़ गई, जिसके लिए बाद में और मशीन मंगानी पड़ी।समाजवादी इत्र की लॉचिंग के दौरान बताया गया था कि 2022 के चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है। तब कहा गया था कि जब लोग इसे इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें इसमें समाजवाद की खुशबू आएगी, जो 2022 में नफरत को खत्म करेगी।अब इसी इत्र के काले कारनामे उजागर हो रहा है तो उनको दर्द हो रहा है।
केन्द्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि यूपी में भय, भूख, भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है। अपराधियों व उन्हें संरक्षण देने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है। गुंडे-माफिया प्रदेश छोड़कर जा चुके हैं। कई माफिया सरेंडर करके जेल जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा समर्थन मिलेगा। इस जन विश्वास को जगाए रहना है। यात्रा का संदेश घर-घर तक पहुंचाना है। जन विश्वास यात्रा का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।

भाजपा सरकार द्वारा कुशीनगर में किए गए कार्यों को गिनाते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात दी। 589 एकड़ में 260 करोड़ की लागत से बने इस हवाई अड्डे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश सर्वाधिक हवाई अड्डा वाला प्रदेश बन गया है।प्रधानमंत्री यहां 180.6 करोड़ रुपये की लागत से 12 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण और 281 करोड़ रुपये से बनने वाले मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 597294 कृषको को रू0-87892.96 करोड धनराशि वितरित हुआ है।जनपद कुशीनगर में 281.45 करोड़ रू० से राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत कुल 200395 लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया।

वृद्धावस्था पेशनः योजनान्तर्गत वर्ष 2017 तक कुल 103022 लाभार्थी थे, वर्ष 2021-22 तक कुल 362457 लाभार्थी है। पिछडे साढे चार वर्षो में 259435 लाभार्थियों को नई वृद्वावस्था पेंशन स्वीकृत की गयी है।निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत वर्ष 2017 तक कुल 29414. लाभार्थी थे, वर्ष 2021-22 तक कुल 114475 लाभार्थी है। पिछले साढे चार वर्षों में 85061 लाभार्थियों को नई निराश्रित महिला पेंशन स्वीकृत की गयी है।दिव्यांगजन न योजनान्तर्गत वर्ष 2017 तक कुल 13735 लाभार्थी थे, वर्ष 2021-22 तक कुल 16226 लाभार्थी है। पिछले साढे चार वर्षों में 2491 बढे हुए लाभार्थियों को नई दिव्यांगजन पेंशन स्वीकृत की गयी है।निःशुल्क राशनः योजनान्तर्गत जून 2021 से कुल 715672 परिवारों के 2789302 लाभार्थियों को हर माह 13946510 किलोग्राम खाद्यान (गेंहू और चावल) निःशुल्क वितरण किया गया। कुल 25 परियोजनाएं जिसकी लागत रू0-136.47 करोड है का पूर्व मे लोकापर्ण किया जा चुका है।कुल 125 परियोजनाएं है, जिसकी लागत रू0-746.13 करोड है का पूर्व में शिलान्यास किया जा चुका है।

इनकी रही उपस्थिति: यात्रा के सह प्रभारी और राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद, सांसद देवरिया डॉ रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी,एस एन सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी०एन० पाठक, क्षेत्रीय यात्रा प्रभारी संजीव राय, क्षेत्रीय मीडिया सम्पर्क विभाग से सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी,जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र,विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, गंगा सिंह कुशवाहा, राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, दुर्गेश राय, दिवाकर मणि त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,बलिराम यादव,अतुल श्रीवास्तव यात्रा के साथ मौजूद रहे

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking