कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के सपहा-सेखवनिया रोड पर लक्ष्मीपुर के सामने रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बन्दर को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही बन्दर की मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार सपहा की तरफ से आ रहे तेजरफ्तार मोटरसाइकिल ने बन्दर को टक्कर मार दी जिससे बन्दर का एक अंग मोटरसाइकिल की रिंग में फस गया व बाईकसवार घसीटते हुए जाकर दूसरी तरफ से आ रहे मोटरसाईकल से लड़ गया, इस भिड़ंत में दोनो मोटरसायकिल सवारो को चोटें आई व बन्दर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, स्थानीय लोगों ने बन्दर का हिंदू रीति-रिवाज से मृत बंदर को दफनाया।
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…
रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…
तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…
कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…