खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति भीड़ के बीच एक 12 वर्षीय लड़के का हाथ-पैर बांधकर चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई व सजा दे रहा है।
बताया जा रहा है कि हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे का एक दुकानदार रमाकांत चौराहे पर चिखना का दुकान चलाता है। दोपहर में गांव के ही 12 वर्षीय बच्चे को भीड़ के बीच हाथ- पैर रस्सी से बांधकर पुछताछ व मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौराहे पर भीड़ के बीच बालक के साथ अमानवीय कृत्य चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि हनुमानगंज पुलिस घटना के बाद चौराहे पर पहुंचकर मारपीट करने वाले व्यक्ति को साथ लेकर आयी व शांति भंग में चालान कर दिया। किशोर के परिजनों ने भी हनुमानगंज पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष हनुमानगंज रामसहाय चौहान का कहना है कि दोषी व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
https://twitter.com/news_addaa/status/1551227092532359169?s=20&t=w5ATOkye-E0V7Ozgb-pZjg
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…