News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: पूजा में सम्मिलित होने गए वृद्ध पर युवक ने किया चाकू से हमला, पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2022  |  7:37 PM

736 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: पूजा में सम्मिलित होने गए वृद्ध पर युवक ने किया चाकू से हमला, पढ़े पूरी खबर

पडरौना/कुशीनगर।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दुबौली टोला डुमरा स्थित शिव मंदिर में श्रावणी पूजा में सम्मिलित होने गए एक बृद्ध को गांव के ही युवक द्वारा चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।घायल बृद्ध का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

उक्त शिव मंदिर पर हर वर्ष सावन महीने में श्रावणी पूजा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी मंगलवार को आयोजित उक्त श्रावणी पूजा में सम्मलित होने गांव के बाबूलाल चौहान उम्र लगभग 62 वर्ष पहुचे थे कि अचानक किसी बात पर उग्र हो कर गांव का ही लल्लन चौहान उन पर चाकू से हमला कर घायल कर मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुचे परिजन घायल बाबूराम को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए जहाँ उनके इलाज जारी है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि मामला सज्ञान में है पुलिस मौके पर गई थी।घायल का इलाज जिलाचिकित्सालय में चल रहा है अभी पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नही मिली है।उक्त प्रकरण में उचित कार्रवाई की जायेगी।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking