कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.13श्री राम जानकी नगर के एक बंद मकान में ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने नगद सहित लाखो रूपये क़ीमत के गहने चोरी कर ले गये l मौके पर पहुंची कसया थाने की पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से छान बीन शुरू कर दी l
मिली जानकारी के अनुसार थाना कसया अंतर्गत व नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड न.13श्री रामजानकी नगर कसया में सुनील पाण्डेय मकान बनाकर रहते है l शनिवार की शाम को ही श्री पाण्डेय परिवार के साथ देवरिया जिले में किसी रिस्तेदार के वहां गये थे l रविवार की सुबह पड़ोसियों ने उनके मकान के शटर का ताला टुटा हुआ तथा शटर खुला हुआ देख कर आवाज दिये, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर पड़ोसियों ने गृह स्वामी को फोन से सुचना दी l गृह स्वामी जब घर आये तो देखा कि मकान,कमरे व आलमारी का ताला तोड़कर चोरी की गयी है l इस घटना की सूचना गृह स्वामी ने पुलिस को दिया l
सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से छान -बीन शुरू कर दी l बताया जा रहा है कि चोरो ने सोने के गहने, जिसमे गले का हार, झुमका,पाँच अंगूठी,नथिया,टीका दो हजार रूपये नगद सहित तीन साड़िया चोरी हुई है l चोरी हुई कुल सामानो की कीमत लगभग दो लाख साठ हजार बतायी जा रही है l चोरी की घटना के जाँच पड़ताल में पुलिस जूटी हुई है l
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…