News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सेना के जवान का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2021  |  6:55 PM

1,214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सेना के जवान का शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम! WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही खुर्द निवासी सेना के जवान का पार्थिक शव घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस हृदयबिदारक घटना से पूरा गांव शोकाकुल है।अंतिम दर्शन करने हेतु क्षेत्र के लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुटी रही।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

उक्त गांव निवासी बृजभान दुवे के दो पुत्रों में छोटे पुत्र दीपेंद्र दुबे उम्र उगभग 33 वर्ष सेना में जवान के पद पर2009से अरुणांचल प्रदेश में तैनात थे कि बीते सोमवार को रात लगभग11 परिजनों को उनके मौत की खबर मिली। बुद्धवार को मृतक फौजी का पार्थिक शरीर उनके सहकर्मी हेडकांस्टेबल एम मेहता,आर के राव, एम कुमार जे इते और के एस यादव शाम लगभग तीन बजे घर पहुंचे। घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है वह इस सदमे से उबर नही पा रही हैं क्षण प्रतिक्षण बदहवास होकर वेहोशी की हालत में चली जा रही है।मृतक फौजी की 5 साल व 3 साल की दो मासूम बच्चियां इन सबसे अनभिज्ञ परिजनों का मुह देख रही है कि आखिर ये सब क्या हो रहा है।तमाम जनप्रतिनिधि भी इस दर्दविदारक घटना को सुन परिजनों को संतावना देने उनके घर पहुचे।बालेश्वर यादव और अंशुमान बंका भी शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।पार्थिव शरीर घर पहुँचने की सूचना पर क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन करने हेतु जुट गई।इस मौके पर तहसीलदार पडरौना सत्यप्रकाश सिंह,थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय मय फोर्स मौके पर मौजूद रहे।शहीद का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को नारायणी तट पर पनियहवा में होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking