News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: मोहर्रम के त्योहार को लेकर जिले में रहेगी कड़ी चौकसी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 24, 2022  |  6:45 PM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: मोहर्रम के त्योहार को लेकर जिले में रहेगी कड़ी चौकसी
  • मोहर्रम जुलूस में अस्त्र और शस्त्र का नहीं होगा उपयोग- एसएसपी
  • छह फीट से अधिक नहीं बनाई जाएगी ताजिया-बड़ा बनाने के लिए एसडीएम से लेनी होगी परमिशन
  • सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर । मोहर्रम के त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने अबकी ठोस कदम उठाया है। परंपरागत रास्तों से ही ताजिये लाए व ले जाए जा सकेंगे। नई परंपरा नहीं कायम होगी।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने इस आशय का निर्देश जारी किया है। रविवार को कोतवाली पडरौना में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसएसपी रितेश सिंह ने ताजियेदारों से आह्वान किया कि वे नई परंपरा कायम नहीं करें और परंपरागत तौर तरीके ही अपनाएं। कहीं से किसी तरह की चूक न होने पाए। कहा कि कानून-व्यवस्था में खलल डालने वाले बख्शे नहीं जाएंगे,संदिग्धों पर पुलिस की पैनी नजर है। सीओ सदर कुंदन सिंह ने कहा कि मुहर्रम त्यौहार के दिन निकाले जाने वाली ताजिया छह फीट से अधिक नहीं बनाई जाएगी। ताजियादारों को अगर ताजिया बड़ा बनाना हो तो,इसके लिए एसडीएम सदर के वहां से परमिशन लेनी होगी। इतना ही नहीं मोहर्रम के दिन किसी भी प्रकार की लाठी डंडा भाला लेकर नहीं जाएगा,किसी प्रकार के अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग करते कोई पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर दूसरे जगह होने वाले विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर बिना जाने कोई भी शेर और पोस्ट किया उसके बाद अगर विवाद उत्पन्न हुई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खास तौर पर मोबाइल का यूज करने वाले युवाओं को व्हाट्सएप फेसबुक पर अफवाह से बचने और इस तरह का विवाद वाले फोटो वीडियो पोस्ट और शेयर के अलावा कमेंट करने से बचने की सलाह दी। इसके बाद मोहर्रम के त्यौहार को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर पुलिस,पीएसी,महिला पुलिस,यातायात व अग्निशमन दल विशेष सतर्कता बरतने के लिए लगाए जाएंगे। कहां की सावन माह रक्षाबंधन का त्यौहार भी सामने है,इसमें आपस में भाईचारा बनाकर त्यौहार मनाया जाए। इस दौरान नवागत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना राज प्रकाश सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह,धीरेंद्र वर्मा, रत्नेश मौर्य,आनंद शंकर सिंह, संजय शाही,धर्मदेव चौधरी, रामचंद्र राम,अमित सिंह, प्रधान प्रतिनिधि वाजिद अली ग्राम प्रधान महबूब आलम,मुर्तुजा, निसार अहमद,गोलू राइन,रियाज, वजीर आलम, प्रधान प्रतिनिधि अभयानंद कुशवाहा,विशु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking