News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: ये दरोगा जरा हटके; मानवीय संवेदनाओं से भरा है इनका दिल, गरीबों की मदद के लिए रहते हैं तत्पर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 23, 2022  |  11:43 AM

1,551 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ये दरोगा जरा हटके; मानवीय संवेदनाओं से भरा है इनका दिल, गरीबों की मदद के लिए रहते हैं तत्पर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । गरीब व असहायों व्यक्तियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले उत्तरप्रदेश पुलिस के दरोगा अवनीश कुमार सिंह का ह्रदय मानवीय संवेदनाओं से भरा पड़ा है। जिसका एक और उदाहरण देखने को मिला। दरअसल, थाना तरयासुजान के बहादुरपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अवनीश कुमार सिंह बीती रात्रि गस्त कर रहे थे,उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति अपनी मोटर साईकिल को पैदल खिचते हुए नेशनल हाईवे से कोटनारहवा कुर्मटोला मार्ग पर बिहार के तरफ से उत्तरप्रदेश की तरफ चला आ रहा है। दारोगा अवनीश ने पूछा

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

“क्यों पैदल जा रहे हो ? गाड़ी खराब हो गयी है क्या?”

तो मोटर साईकिल को पैदल ले जा रहे युवक ने कहा

“सर हम अपनी रिश्तेदारी पंचदेवरी,थाना कटेया जिला गोपालगंज गये थे वहाॅ गमी हो गयी थी। वापस अपने घर रामपुर थाना कुचायकोट जा रहे थे सरेया पुल पार करते ही मेरी मोटर साईकिल का पेट्रोल खतम हो गया। वही से पैदल गाडी खीचकर घर जा रहा हूँ।”

दरोगा ने पूछा – ” आगे इतनी दूर क्यों जा रहे हो पैदल जबकि कुर्मटोला में ही पेट्रोल मिलता है।” तो उस व्यक्ति ने बताया

“साहब मेरे पास पेट्रोल भरवाने के लिए पैसा ही नही है। इसीलिए मजबूरी में लगभग चार किमी चलकर आ गया हूँ और अभी पांच किमी आगे जाना भी है।” रात्रि गस्त के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे दारोगा अवनीश कुमार ने मोटर साईकिल खड़ी कराकर अपने हमराही कांस्टेबल विरेन्द्र कुमार सिंह को पैसा देकर राजन आटोमोबाइल्स सलेमगढ़ से बोतल में पेट्रोल मंगवाया। तब जाकर वह व्यक्ति आराम से जा सके। सहायता पाकर रमेश कुमार ने उत्तरप्रदेश पुलिस को धन्यवाद कहा।

इनका कहना

सब इंस्पेक्टर अवनीश कुमार ने बताया कि हमारी छोटी सी सहायता से किसी के चेहरे पर जो मुस्कान बिखरती है इससे हमें बेहद खुशी मिलती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने खेत में उतर कर स्वयं कराई धान की क्रॉप कटिंग,एक डिसमिल में मिली 37 किलो उपज

हाटा/कुशीनगर । किसानों की फसलों की वास्तविक उत्पादकता का आकलन करने और सरकारी आंकड़ों…

थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking