News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मंदिरों में मूर्तियों को खंडित करने की यह दूसरी घटना, पढ़े पूरी खबर!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 17, 2021  |  5:38 PM

972 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मंदिरों में मूर्तियों को खंडित करने की यह दूसरी घटना, पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव के पोखरे पर स्थित राम जानकी मंदिर में स्थापित सीता माता की मूर्ति का दाहिना हाथ तोड़ने का मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि किसी ने जान बूझकर मूर्ति को खंडित किया है।मूर्ति खंडित होने की सूचना पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

प्राप्त समाचार के अनुसार थाना क्षेत्र के कुसम्ही गांव के पोखरे पर राम जानकी मंदिर में राम-लक्ष्मण तथा सीता मईया की संगमरमर की प्रतिमा स्थापित है। रविवार की सुबह मंदिर की तरफ गये गांव के किसी व्यक्ति ने देखा कि सीता माता की मूर्ति का दाहिना हाथ टूटा हुआ है। मूर्ति खंडित होने की बात आम होते ही धीरे-धीरे स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गये। जाँँच पड़ताल करने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मूर्ति की दाहिना बांह में पूर्व से ही दरार था जिस पर टेपिंग की गयी थी। साफ-सफाई करते वक्त हाथ से लग कर टूट गया होगा। कोई मूूर्ति को खंडित नही किया है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि सीता माता के मूर्ति में मामूली दरार था जहां टेपिंग हुआ था। मूर्ति संगमरमर की बनी हुई है बिना तोड़े इतना आसानी से बाह नहीं टूटेगा। मूर्ति खंडित करने की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व भी गत 19/20 सितम्बर को इसी पोखरे के पूर्वी छोर पर स्थित दुर्गा माता के मंदिर में संगमरमर की मूर्ति को खंंडित की गयी थी। जिसकी पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण भी किया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking