News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/विकास के सच से दूर सलेमगढ़ का ये गांव, जहां लोगों को कई दिनों से है रोशनी का इंतजार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 25, 2022  |  8:01 PM

1,563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/विकास के सच से दूर सलेमगढ़ का ये गांव, जहां लोगों को कई दिनों से है रोशनी का इंतजार

कुशीनगर। प्रदेश सरकार का 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने दावा खोखला साबित हो रहा है। एक तरफ लोगो को विकास का सपना दिखाया जा रहा। बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग विकास का ऐसा खाका खींचने में जुटे हैं मानों चारों तरफ खुशियां ही खुशियां हैं। लेकिन विकास का सच जानने के लिए गांवों की ओर चलें तो पता चलेगा कि ग्रामीण बिना किसी कसूर के दंड भुगतने को विवश हैं। आलम यह कि 48 घंटे से ज्यादा वक्त गुजर गया पर एक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। इसके चलते गांव वालों को अंधेरे में गुजारना पड़ रहा है।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

ये और कहीं का नहीं बल्कि विधानसभा चुनाव में हॉट सीट बना तमकुहीराज के सलेमगढ़ मियांटोला गांव का मामला है। यह गांव 48 घंटे से ज्यादा वक्त से अंधेरे में है। तकरीबन 200+ घरो की आबादी वाले गांव के ट्रांसफार्मर जल गए जिसे बदलने के लिए ग्रामीणों ने वो सब किया जो वो कर सकते थे। लेकिन बिजली कंपनी में उनकी एक न सुनी गई। ग्रामीणों के अनुसार कई बार विधुत विभाग से गुजारिश की गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में अब इस ठंड में ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वही आधे गाँव अंधेरे में है। बच्चों की पढाई पूरी तरह से बंद है। शाम ढलते ही गांव का एक हिस्सा अंधेरे में डूब जाता है। ताज्जुब तो ये कि विकास की आंधी बहाने वाले जनप्रतिनिधियों की निगाह भी इन ग्रामीणों पर नहीं पड़ रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking