हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरी बाजार मार्ग पर स्थित बलुआ गाव के पास नकली पिस्टल के साथ टीक टाक का बिडीयो बनाना तीन युवकों को महगा पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर थाने लायी।
रविवार दोपहर बाद स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि हाटा बाजार ग़ौरी बाजार मार्ग पर बलुआ गांव के सामने तीन युवक पिस्टल लहरा रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच युवकों को थाने लायी जहां जाच पड़ताल के दौरान पिस्टल नकली निकला। पुलिस द्वारा पुछताछ के दौरान युवको ने अपना नाम सुनील पुत्र रुदल निवासी ग्राम जोगन थाना गौरी बाजार देवरिया, मुकेश पुत्र जवाहर निषाद व नागेंद्र पुत्र इंद्रदेव गुप्ता निवासी ग्राम अवधपुर थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया बताया। इस सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस ने बताया कि टीक टाक का बिडीयो नकली पीस्टल के साथ बना रहे थे, उपरोक्त के बिरुद्व विधिक कार्यवाही की जा रही है।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…