News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: दो कुंतल से अधिक पड़वा मांस के साथ तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 27, 2022  |  6:21 PM

1,639 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो कुंतल से अधिक पड़वा मांस के साथ तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज WhatsApp
  • शासन के मंशा के बिपरीत कार्य करने वालो के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी- रणजीत सिंह भदौरिया, प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय उपनगर के रहमतनगर में पुलिस के छापे मारी में दो कुंतल बीस किग्रा पडवा मांस,बारह राशि खूर,तीन चमडा, छः चाकू तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

शनिवार सुबह रहमतनगर में पड़वा काटे जाने की सूचना मुखबिर द्वारा प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को मिला, सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया मयफोर्स रहमत नगर में छापेमारी किया इस छापेमारी के दौरान पुलिस को लगभग दो कुंतल बीस किग्रा पडवा का मास, बारह राशि खूर,तीन राशि पशु खाल, छः राशि चाकू,तीन इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ 15राशि पडवा के साथ पुलिस ने टीपू अहमद पुत्र अख्तर,रियाज अहमद पुत्र समसुददीन अहमद, नौशाद अहमद पुत्र समसुददीन अहमद निवासी वार्ड नं 23 रहमत नगर हाटा कुशीनगर को मौके से गिरफ्तार कर लिया और बरामदगी के आधार पर उपरोक्त लोगों के बिरुद्व धारा 429सहित,पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जहां आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

वही पकडे गये पडवो को अवमुक्त कर दिया गया।इस दौरान निरीक्षक बीरेंद्र सिंह यादव,का0संजय वर्मा,दीपक पासवान,दीपक यादव, सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking